बलिया में नाव पलटने से चार की मौत, कई लापता

बलिया।उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को तमसा नदी में करीब 40 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। अब तक चार महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं।

खबरों के मुताबिक, ओवरलोडिंग होने के चलते नाव पलटी।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय लोग स्थानीय मेले में जा रहे थे।

स्थानीय नाविकों की मदद से बचाव कार्य जारी है।

आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।