नेपाल बाढ़ पर बड़ा अपडेट: 288 भारतीय लापता, तिब्बत सीमा पर 200 नागरिक फंसे; MEA ने दी जानकारी

नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल में करीब 288 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनमें पर्यटक, तीर्थयात्री और नेपाल में काम करने वाले लोग शामिल हैं। वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, लापता भारतीयों में कई अलग-अलग समूह शामिल हैं। इनमें त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 73 लोग, तमिलनाडु के 37 और 49 यात्रियों के दो समूह, पश्चिम बंगाल के 32 लोग, अलग-अलग राज्यों के 61 नागरिक और केरल के 33 लोग शामिल हैं।नेपाल में हालात गंभीररणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल में स्थिति लगातार बदल रही है और फिलहाल भारतीय नागरिकों की मौत को लेकर विदेश मंत्रालय के पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति स्पष्ट होगी, सरकार की ओर से नई जानकारी साझा की जाएगी।नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 289 लोगों की मौत हुई है, जबकि 826 लोग लापता हैं। तिब्बत में भी तीन लोगों की मौत और 558 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।बाढ़ के कारण कई पुल बह गए हैं और करीब 40 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे प्रभावित इलाकों तक पहुंचने और राहत-बचाव अभियान चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। भारतीय अधिकारी नेपाल के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।