जोस बटलर को पछाड़कर फिर टी-20 के किंग बने कीरोन पोलार्ड, रच दिया इतिहास
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड एक बार फिर टी20 क्रिकेट के किंग बन गए हैं। उन्होंने इतिहास रचते हुए जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा है और एक बार फिर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने यह रिकॉर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स मुकाबले के दौरान हासिल किया।
पोलार्ड ने इस मैच में 65 रनों की धुआंधार पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइट राइडर्स ने अभी तक सीपीएल में 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक ही जीत मिली है, वहीं पिछले तीन मैचों में उन्होंने हार की हैट्रिक लगाई है।
पोलार्ड के नाम अब टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 14921 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 749 मैचों की 666 पारियां खेली है। 39 साल के पोलार्ड इस फॉर्मेट में 2 शतक और 71 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं बात जोस बटलर की करें तो वह 14890 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 526 मैचों की 495 पारियों में 106 फिफ्टी और 9 सेंचुरी की मदद से यह रन बनाए हैं।

बटलर और पोलार्ड के बीच नंबर-1 के लिए जबरदस्त रेस जारी है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल, ऐलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज बल्लेबाज इस सूची में शुमार है। भारत के विराट कोहली 6ठे नंबर पर हैं। कोहली इंटरनेशनल क्रिकट से तो रिटायरमेंट ले चुके हैं, मगर वह अभी भी आईपीएल में एक्टिव हैं।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने टिम साइफर्ट के शतक के दम पर 211 रन बोर्ड पर लगाए। जहां हर गेंदबाज की पिटाई हो रही थी, वहीं सुनील नरेन ने एक विकेट चटकाया।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 175 रन ही बना पाई। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने धुआंधार पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। नरेन ने 25 रन बनाकर बल्ले से भी इस मैच में अपना योगदान दिया। सेंट लूसिया किंग्स की टीम यह मैच 36 रनों के अंतर से जीती।
| कीरोन पोलार्ड | 14921 |
|---|---|
| जोस बटलर | 14890 |
| क्रिस गेल | 14562 |
| ऐलेक्स हेल्स | 14489 |
| डेविड वॉर्नर | 14284 |