दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने मनाया वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस

 द इंडियन व्यू डेस्क :  एक समावेशी समाज का निर्माण करने वाले दृष्टिकोण के साथ जिसमें दिव्यांगजनों को समृद्धि एवं विकास के लिए समान अवसर प्रदान किया जाता है, जिससे वे उत्पादक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्राप्त कर सकें, इसके लिए हाल ही में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने सफलतापूर्वक वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस (जीएएडी) का आयोजन किया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांगजनों लिए सभी प्रकार के विकास एजेंडा की देखरेख करने वाला नोडल निकाय है।

इस कार्यक्रम में ‘समावेशन’ को केंद्रीय जनादेश के रूप में रखा गया और विभाग ने डीईपीडब्ल्यूडी से जुड़े 80 संस्थानों/संगठनों के साथ पूरे देश में 80 से ज्यादा स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस (जीएएडी) के उत्सव में लगभग 15,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक वर्ष मई के तीसरे गुरुवार को इस दिवस का आयोजन किया जाता है और इसका उद्देश्य सभी लोगों को डिजिटल-वेब, सॉफ्टवेयर, मोबाइल आदि के बारे में जानकारी, सोच और सीख प्रदान करना है और उसके साथ-साथ दिव्यांगजनों को पहुंच/समावेशन प्रदान करना है।

जीएएडी के उद्देश्यों के अनुरूप एवं दिव्यांगजनों के लिए प्रौद्योगिकी को सुलभ एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से विभाग ने निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया-

विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का वितरण, जैसे टीएलएम किट, ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र आदि

पोस्टर निर्माण, क्विज प्रतियोगिता, रैली का आयोजन

जागरूकता एवं संवेदीकरण सत्र का आयोजन

दिव्यांगजनों के लिए “प्रौद्योगिकी पहुंच एवं समावेशन” पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें माता-पिता, विशेष स्कूल, गैर सरकारी संगठनों के शिक्षक, पेशेवर और भोपाल में स्कूल प्लानिंग एंड

आर्किटेक्ट (एसपीए) के छात्र भी शामिल हैं

विशेष ऑडियो-वीडियो और रेडियो कार्यक्रम ,सेमिनार

  • दिव्यांगजनों के लिए बैंकिंग सुविधाओं को सुलभ बनाना वाले, विषय पर वेबिनार का आयोजन
  • डिजिटल पहुंच के माध्यम से सशक्त बनने की जानकारी पर वेबिनार का आयोजन
  • 2021-23 और 2022-24 सत्रों के कर्मचारियों, डीआईएसएलआई और डीटीआईएसएल के लगभग 180 छात्रों के लिए वेबिनार का आयोजन

वर्चुअल रूप से नौकरी मेला का आयोजन ।