72 घंटे में गिरफ्तारी का दावा, फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ स्वतंत्र भारद्वाज

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के पिता पर कथित जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के कुछ घंटों बाद ही वह बुलंदशहर से फरार हो गया।हेलमेट पहनकर बाइक से भागने का दावासूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहना और नैथला गांव से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुर्जा की ओर निकल गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें सादे कपड़ों में तैनात की गई हैं।पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटा रही हैं। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार जारी होने की बात सामने आई है।सोशल मीडिया वीडियो में अपराध कबूलने का दावास्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान छात्र निशु आजाद के पिता पर हमला करने की बात कथित तौर पर स्वीकार करता नजर आया।वीडियो में उसके द्वारा पीड़ित के ‘सिर फोड़ने’ की बात कहे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि अलग से किया जाना बाकी है।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शनआरोपी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिए जाने की बात कही गई थी। इसके कुछ घंटों बाद आरोपी के बुलंदशहर से निकल जाने की जानकारी सामने आई।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।