राज्य फिन स्विमिंग में लखनऊ बना चैंपियन, तैराकी में एलपीसी का डबदबाएलपीसी ने जीती छह ट्रॉफियां

लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य अंडरवॉटर एवं फिनस्विमिंग की चैंपियनशिप जीत ली है। वही वाराणसी की टीम उपविजेता रही। जिला तैराकी प्रतियोगिता में एलपीसी का डबदबा रहा। उसने आठ में से छह ट्रॉफियाँ जीतीं। समापन समारोह में अंडरवॉटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव तपन पाणिग्रही ने घोषणा की अगली राष्ट्रीय चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आर पी सिंह ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव (सेवानिवृत ) सुधीर एम बोबडे, अपर आयुक्त जीएसटी उग्रसेन द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रधान संघठन के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेश सिंह सहित तमाम हस्तियाँ मौजूद रहीं। इसके पूर्व दिन में विधान सभा सदस्य महेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।
उत्तर प्रदेश अंदरवॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया गया है। टीम कि घोसणा जल्द कि जाएगी। यह टीम पुणे में 29 सितम्बर से शुरू हो रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

- चैंपियनशिप परिणाम :
- फिनस्विमिंग चैंपियनशिप – लखनऊ (371 अंक )
- उपविजेता – वाराणसी (283 अंक )
- चैंपियनशिप तैराकी
- बालक ग्रुप 1 – के एन कपूर ट्रॉफी – एलपीसी गोमती नगर, 39 अंक
- बालक ग्रुप 2- रमा सिंह ट्रॉफी -एलपीसी गोमती नगर, 38 अंक
- बालक ग्रुप 3- के एन जेटली -एलपीसी गोमती नगर, 33 अंक
- बालक ग्रुप 4- मुन्ना लाल यादव ट्रॉफी – एलपीसी बक्शी का तालाब , 24 अंक
- बालिका ग्रुप 1- मोहम्मद हैदर ट्रॉफी- एलपीसी गोमती नगर, 33 अंक
- बालिका ग्रुप 2- विजय बोस ट्रॉफी – एलपीसी गोमती नगर, 31 अंक
- बालिका ग्रुप 3- आर एस मिश्रा ट्रॉफी – स्टडी हॉल , 31 अंक
- बालिका ग्रुप 4- वी पी कपूर ट्रॉफी – लामार्ट गर्ल्स , 39 अंक