जांघ की चोट के कारण हर्षित राणा बाहर, यश ठाकुर संभालेंगे मोर्चा

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। अंतिम बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिये खेलने वाले राणा बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलैंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

अब उन्हें सोमवार को अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते समय जांघ में चोट लग गई। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ राणा रिहैब के दौरान ठीक हो रहे थे। लेकिन उन्हें मैच स्थिति की तरह अभ्यास करते समय सात सितंबर को जांघ में चोट लग गई और अब वह नहीं खेल सकेंगे।’’

ठाकुर ने जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर ही टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लिये। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 . 04 की इकॉनॉमी से 81 विकेट चटकाये। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 13 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद भारतीय टीम जापान से 22 सितंबर को एक मैच खेलेगी। एशियाई खेलों में भारत को पहला मैच 28 सितंबर को खेलना है।

© BCCI

अफगानिस्तान श्रृंखला (भारतीय टीम)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

एशियाई खेलों (भारतीय टीम)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर