BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में जुटे ग्लोबल लीडर्स, साझा घोषणापत्र पर बनी सहमति

नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा सहयोगी देशों के प्रतिनिधि और आमंत्रित मेहमान भी शामिल हो रहे हैं।इस बार BRICS की थीम ‘Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ रखी गई है। आसान भाषा में इसका फोकस वैश्विक चुनौतियों से निपटने, तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने तथा टिकाऊ विकास को मजबूत करने पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र के राष्ट्रपतियों समेत कई प्रमुख नेता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।साझा घोषणापत्र पर बनी सहमतिBRICS Summit 2026 के दौरान सदस्य देशों के बीच एक साझा घोषणापत्र पर सहमति बनी है। इसके तहत किसी विशेष देश का नाम लिए बिना किसी भी राष्ट्र की ओर से किए जाने वाले एकतरफा सैन्य कदमों और युद्ध की कड़ी निंदा करने पर जोर दिया गया है।BRICS के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों ने वैश्विक वित्तीय संस्थानों में उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज और भागीदारी बढ़ाने की मांग भी उठाई है। समूह ने वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच आपसी आर्थिक सहयोग मजबूत करने और स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचेउज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशेद कुचकारोव भी BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के बीच आर्थिक सहयोग, वैश्विक शासन और वित्तीय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।राष्ट्रपति मुर्मू ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकातराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। पेजेशकियन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। दोनों नेताओं के बीच भारत और ईरान के द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।BRICS सम्मेलन के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बैठकों और साझा घोषणापत्र में शामिल मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर भी नजर बनी हुई है।