Trending

ब्रिक्स सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन का बड़ा प्रस्ताव: नया बीमा तंत्र और अनाज बाजार बनाने की पहल, ग्लोबल साउथ की एकजुटता पर जोर

New Delhi : नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सदस्य देशों के बीच आपसी आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए दो बड़े प्रस्ताव रखे। पुतिन ने ब्रिक्स देशों के बीच एक नया बीमा तंत्र (New Insurance Mechanism) और साझा अनाज बाजार (Common Grain Market) स्थापित करने की पहल का सुझाव दिया। पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंधों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच रूसी राष्ट्रपति का यह प्रस्ताव काफी अहम माना जा रहा है।बाहरी दबाव के बावजूद स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षमशिखर सम्मेलन के दौरान पश्चिमी प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के पास पूंजी, श्रम और प्रौद्योगिकी के आवागमन के लिए पूरी तरह स्वतंत्र रास्ते मौजूद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस किसी भी बाहरी दबाव की परवाह किए बिना अपने साझीदारों के साथ मिलकर काम करने की पूरी क्षमता रखता है। उन्होंने ब्रिक्स देशों को इन नई पहलों विशेषकर बीमा और अनाज बाजार का उपयोग करने और इसमें शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण दिया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिक्स के ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ के कामकाज की सराहना करते हुए बताया कि यह बैंक वर्तमान में लगभग 140 अरब अमेरिकी डॉलर की विकास परियोजनाओं पर सफलतापूक काम कर रहा है।बेहतर वैश्विक शासन के लिए ग्लोबल साउथ का आह्वानग्लोबल साउथ (Global South) के मुद्दों पर बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि विकासशील देशों को वैश्विक शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के वास्ते सामूहिक रुख अपनाने की जरूरत है। पुतिन ने कहा कि आज ब्रिक्स का वैश्विक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि दुनिया भर के देश इसके स्वतंत्र रुख, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सम्मान के आदर्शों को सराहते हैं। यह मंच सदस्य देशों और साझीदार राष्ट्रों के बीच निष्पक्ष व स्पष्ट संवाद स्थापित करने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है।