Trending

दुनिया सिर्फ वादे नहीं, रिजल्ट चाहती है: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर बोले पीएम मोदी; कई अहम फैसलों पर बनी सहमति

New Delhi : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को भव्य और सफल समापन हो गया। सम्मेलन के दूसरे और अंतिम सत्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से समिट के समापन की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके सकुशल घर वापसी की कामना की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि आज की दुनिया सिर्फ वादे नहीं चाहती, बल्कि ठोस परिणाम देखना चाहती है।वैश्विक सहयोग और भविष्य की नई संभावनाएंसमापन भाषण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदस्य देशों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि वैश्विक स्तर पर बदलती परिस्थितियों के बीच ब्रिक्स की प्रासंगिकता, खुलापन और समावेशिता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान आए बहुमूल्य विचारों और सुझावों ने देशों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक गहराई तथा व्यापकता प्रदान की है। भारत की अध्यक्षता में इस बार ब्रिक्स के एजेंडे को चार प्रमुख स्तंभों रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी (Resilience, Innovation, Cooperation, Sustainability) पर आगे बढ़ाया गया है, जिसका लाभ ग्लोबल साउथ समेत पूरी दुनिया को मिलेगा।ब्रिक्स में कई नए सेंटर्स और प्रणालियों की स्थापनासम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहलों को मंजूरी दी है:ब्रिक्स डिजिटल सेंटर ऑफएक्सीलेंस: स्मार्ट ग्रिड्स और एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में क्लीन एनर्जी सिस्टम को अधिक भरोसेमंद और सुलभ बनाने के लिए इसकी स्थापना की गई है।कृषि और जलवायु पहल: एग्रो इकोलॉजी और रिजेनरेटिव एग्रीकल्चर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ेंगे। इसके साथ ही कम्युनिटी बेस्ड क्लाइमेट एडाप्टेशन के सिद्धांत तय किए गए हैं।ब्रिक्स अर्बन मोबिलिटी हब: सदस्य देशों के शहरों के बीच बेस्ट प्रैक्टिसेज साझा करने और छोटे उद्यमों को नए बाजारों व फाइनेंस से जोड़ने के लिए एमएसएमई कोऑपरेशन पोर्टल शुरू किया गया है।अर्ली वार्निंग सिस्टम: संक्रामक बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ‘ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ बनाने पर सहमति बनी है, जिससे संकट के समय तुरंत डेटा साझा किया जा सके।शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेता हुए रवानाशिखर सम्मेलन के समापन के बाद मेहमान राष्ट्राध्यक्षों के स्वदेश लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ओपन सेशन में शामिल होने के बाद नई दिल्ली से सीधे बीजिंग के लिए रवाना हो गए। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने भी भारत यात्रा संपन्न होने के बाद अपने-अपने देशों के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन से इतर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिनमें आपसी व्यापार और रणनीतिक साझेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।