‘हर गेंद पर शॉट मत लगाओ’, युवराज की सलाह के बाद अभिषेक का तूफानी शतक

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। उनकी इस शतकीय पारी की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। उन्होंने टी20 में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रोहित को भी पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने मैच के बाद बताया कि उनकी दूसरे मैच के बाद युवराज सिंह से बात हुई थी और पूर्व ऑलराउंडर ने उन्हें हर गेंद पर शॉट लगाने से मना किया था। उन्होंने सलाह दी थी कि वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं। अभिषेक का शतक किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है। उन्होंने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

वहीं टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। एस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था और पुरुषों के टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं तुर्की के मुहम्मद फहद ने जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

साभार : गूगल

अभिषेक शर्मा ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा, ”पिछले मैच में, मुझे उन्होंने (युवराज सिंह) मैसेज किया। उन्होंने बताया कि मुझे हर गेंद के पीछे नहीं जाना चाहिए। खासकर, इस परिस्थितियों में, अगर मैं बीच में एक या दो रन बनाऊं, अगर वह स्लॉट में नहीं है, आप जानते हैं।

लेकिन जाहिर है, सर हमेशा चाहते हैं कि मैं लंबा खेलूं और मेरे दिमाग में ये हमेशा रहता है कि अगर मैं टीम को ऐसी शुरुआत दूं, जाहिर है, जब हम जीतने की तरफ हो, ये हमेशा मेरे दिमाग में रहता है।” भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन के साथ बतौर मेंटॉर काम किया है।

अभिषेक ने मैच के बाद कहा, ”मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसा पिछले दो साल से कर रहे हैं और एकाध खराब सीरीज से हमारा आकलन नहीं हो सकता। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन एक टीम के तौर पर हम क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। हम पूरे साल दबदबा बनाना चाहते थे, भले ही प्रतिद्वंद्वी टीम कोई भी हो। सबसे जरूरी बात यह है कि एक टीम के तौर पर हमें साथ रहना होगा और एक-दूसरे का समर्थन करना होगा। ऐसी ही पारियां तब बनती हैं।”

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अभिषेक ने 108 रन की पारी खेली। यह टी20 में उनका तीसरा शतक है। इससे भारत ने 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।