धूमल-मजूमदार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में, बीसीसीआई एजीएम में कई अहम फैसले
बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक शुक्रवार को मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में संपन्न हुई। इस मीटिंग में आईपीएल की नई नियुक्तियों से लेकर शताब्दी वर्ष के आयोजन और अन्य वित्तीय मामलों में अहम फैसले लिए गए हैं।
बीसीसीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि जनरल बॉडी के दो प्रतिनिधियों को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में चुना गया है। इसमें पहला नाम अरुण सिंह धूमल का है, वहीं दूसरा नाम एम खैरूल जमाल मजूमदार का है। ये दोनों अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे।
जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीसीसीआई के ऑडिट किए गए अकाउंट्स स्टेटमेंट को मंज़ूरी दी है। साथ ही जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2026-27 के सालाना बजट को मंजूरी दी। 2026-27 के लिए ऑडिटर नियुक्त किए गए हैं। जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से 2027 में होने वाले आईपीएल के 20वें एडिशन को भव्य तरीके से आयोजित और सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में बीसीसीआई के शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने की तैयारी भी शुरू करने की बात कही गई है और इसे मंजूरी दी गई है।
प्रेस रिलीज में बताया गया कि “जनरल बॉडी ने 2028 में बीसीसीआई के शताब्दी समारोह (100 साल पूरे होने का जश्न) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह शताब्दी समारोह साल भर चलने वाले प्रोग्राम के ज़रिए मनाया जाएगा, जो दिसंबर 2027 में शुरू होकर 2028 तक चलेगा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा।”
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चार अन्य अहम विषयों पर ध्यान केंद्रित किया है। जनरल बॉडी ने अंपायरों और मैच रेफरी के लिए बढ़ी हुई पेमेंट स्ट्रक्चर और ग्रेड के री-क्लासिफिकेशन को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी है।
साथ ही बीसीसीआई की ‘यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति’ के तहत बीसीसीआई की नई इंटरनल कमेटी बनाई गई है। इस मीटिंग की खास बात यह रही कि इसमें बीसीसीआई की ‘उम्र सत्यापन नीति’ को अपडेट किया गया है इसके बाद अपनाया गया है।
जनरल बॉडी ने स्टेट यूनिट्स के साथ मिलकर दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के उपायों पर चर्चा की, जिसमें उनके विकास और तरक्की को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी सुविधाएं और संसाधन शामिल हैं।
बीसीसीआई वार्षिक आम बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले
- जनरल बॉडी के इन दो प्रतिनिधियों को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में चुना और शामिल किया गया।
- जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीसीसीआई के ऑडिट किए गए अकाउंट्स स्टेटमेंट को मंज़ूरी दी।
- जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2026-27 के सालाना बजट को मंज़ूरी दी।
- वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिटर नियुक्त किए गए।
- जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से 2027 में होने वाले आईपीएल के 20वें एडिशन को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया।
- जनरल बॉडी ने 2028 में बीसीसीआई के शताब्दी समारोह (100 साल पूरे होने का जश्न) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह शताब्दी समारोह साल भर चलने वाले प्रोग्राम के ज़रिए मनाया जाएगा, जो दिसंबर 2027 में शुरू होकर 2028 तक चलेगा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा।
- जनरल बॉडी ने अंपायरों और मैच रेफरी के लिए बढ़ी हुई पेमेंट स्ट्रक्चर और ग्रेड के री-क्लासिफिकेशन को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी।
- बीसीसीआई की ‘यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति’ के तहत बीसीसीआई की नई इंटरनल कमिटी बनाई गई।
- बीसीसीआई की ‘उम्र सत्यापन नीति’ को अपडेट करके अपनाया गया।
- जनरल बॉडी ने स्टेट यूनिट्स के साथ मिलकर दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के उपायों पर चर्चा की, जिसमें उनके विकास और तरक्की को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी सुविधाएं और संसाधन शामिल हैं।