Trending

IND vs BAN Asian Games 2026 Semifinal: आज भारत और बांग्लादेश के बीच महामुकाबला, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग-11 की पूरी डिटेल

निस्शिन : शियन गेम्स 2026 के रोमांचक सफर में आज (रविवार, 20 सितंबर) मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अपने आक्रामक तेवर और लय को बरकरार रखते हुए फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी। वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेशी टीम चीन के खिलाफ अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश और गीले मैदान की वजह से रद्द होने के बाद बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची है।भारत का पलड़ा भारी, पिछले 9 मुकाबलों में दर्ज की है जीतहेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो टी20 प्रारूप में भारत का दबदबा पूरी तरह कायम रहा है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले लगातार नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें पिछले हफ्ते एशिया कप में मिली 40 रन की शानदार जीत भी शामिल है। बांग्लादेश को टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ आखिरी बार तीन साल पहले हार का सामना करना पड़ा था। जापान के खिलाफ पिछले मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा था, जहां बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। इसके अलावा शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और चोट के बाद वापसी करने वाली श्रेयांका पाटिल ने भी शानदार प्रदर्शन किया था।स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की होगी वापसीजापान के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बल्लेबाजी करने उतरने की जरूरत नहीं पड़ी थी, क्योंकि युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अकेले दम पर ही 58 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि आज के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में ये दोनों सीनियर बल्लेबाज मैदान पर वापसी करेंगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम के लिए भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने की पूरी जिम्मेदारी उसकी स्पिन गेंदबाजी इकाई यानी नाहिदा अख्तर और रबिया खान के कंधों पर होगी।दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फरडोस (विकेटकीपर), सोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, रबिया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।IND vs BAN Semifinal: मैच से जुड़ी जरूरी जानकारियांमुकाबला कब खेला जाएगा? भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स का यह सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 20 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।मुकाबला कहां खेला जाएगा? यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Nishinokyo Sports Park) में खेला जाएगा।मैच कितने बजे शुरू होगा? यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।लाइव प्रसारण कहां देख सकेंगे? एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं, इसलिए इस रोमांचक मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकेगा।