भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया, एशियाई खेलों में जीत की हैट्रिक
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया को 8 -2 से हराया। भारत के लिये फॉरवर्ड अभिषेक, दिलप्रीत सिंह ने दो दो गोल किये जबकि शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और राजिंदर सिंह ने एक एक गोल दागा।

कोरिया के लिये किम जाएहो और किम योंगबोक ने गोल किये। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13 . 1 और श्रीलंका को 16 . 1 से हराया था। अब भारत का सामना 26 सितंबर को जापान से होगा।