एशियाड बॉक्सिंग: साक्षी चौधरी हारीं, चोट के कारण सुमित भी बाहर

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी एशियाई खेलों में महिलाओं के 65 किलो वर्ग में कजाखस्तान की अलुआ बाल्कीबेकोवा से प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। 26 वर्ष की साक्षी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन यहां वह लय कायम नहीं रख सकी।

पहले दौर के बाद कजाखस्तान की मुक्केबाज 3 . 2 से आगे थी। दूसरे दौर में साक्षी ने आक्रामकता दिखाई लेकिन बाल्कीबेकोवा ने 3 . 2 से फिर बढत बनाई। आखिरी दौर में साक्षी वापसी करने में नाकाम रही। इससे पहले सुमित पुरूषों के 70 किलो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इराक के अल सारे अली के खिलाफ चोट के कारण बाहर हो गए।

@Media_SAI

हरियाणा के 23 वर्ष के सुमित पहले दो दौर में आगे थे लेकिन तीसरे दौर में एक मुक्के से बचने के प्रयास में उन्हें घुटने में चोट लगी और वह गिर गए। इसके बाद वह आगे खेल नहीं सके और रैफरी ने मुकाबला रोककर विरोधी को विजेता घोषित कर दिया। सुमित ने पहले मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिनसिरी को 5 . 0 से हराया था।