अनाहत सिंह का शानदार कमबैक, विश्व नंबर-6 वातानाबे को हराकर फाइनल में एंट्री

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार वापसी करते हुए जापान की विश्व नंबर छह सातोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। अनाहत ने सेमीफाइनल में शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज अनाहत को वातानाबे ने शुरुआती दोनों गेम में कड़ी चुनौती दी। जापानी खिलाड़ी ने अपनी गति में बदलाव, कोण और विविध शॉट्स का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए पहला गेम 11-9 और दूसरा गेम 13-11 से जीत लिया।

दो गेम से पिछड़ने के बाद अनाहत ने तीसरे गेम में शानदार धैर्य दिखाया। वह एक समय 8-10 से पीछे थीं और वातानाबे के पास गेम जीतने के दो मौके थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दोनों गेम प्वाइंट बचाते हुए लगातार अंक जुटाए और तीसरा गेम 12-10 से अपने नाम कर लिया।

@Media_SAI

तीसरे गेम की जीत के बाद अनाहत का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने चौथे गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए 11-6 से जीत दर्ज की। मुकाबला 2-2 से बराबर होने के बाद निर्णायक गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा। अनाहत ने पांचवां गेम 11-3 से जीतकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश किया। अनाहत अब स्वर्ण पदक के लिए महिला एकल के फाइनल में उतरेंगी।