राजस्थान रेंजर्स की कमान अब आरएपीएल समूह के हाथ, सानिया मिर्जा बनीं ब्रांड एंबेसडर
टेनिस प्रीमियर लीग के आठवें सत्र से पहले राजस्थान रेंजर्स टीम को आरएपीएल समूह ने खरीद लिया है और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इस टीम की ब्रांड दूत होगी। पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची इस टीम के जरिये स्वास्थ्य और वेलनेस क्षेत्र में कार्यरत आरएपीएल समूह ने खेलों में पहला कदम रखा है।
सानिया ने टीम से जुड़ने पर कहा ,‘‘ मैं ऐसी टीम के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं जो प्रतिभा और नयी सोच दोनों का सम्मान करती है। भारतीय टेनिस को योजनाबद्ध और दीर्घकालिन निवेश की जरूरत है और यही इस टीम का नजरिया है।’’

आरएपीएल समूह के प्रबंधन निदेशक सलीम दीवान, अध्यक्ष सत्तार दीवान और उपाध्यक्ष जोनु राणा अब टीम का प्रबंधन देखेंगे जबकि आस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार रिंकी हिजीकाता अंतरराष्ट्रीय मारकी खिलाड़ी के तौर पर शामिल होंगे।
ये भी पढ़े : हैदराबाद में सजेगा टेनिस प्रीमियर लीग का आठवां सीजन, 8 दिसंबर से मुकाबले