पुरुष हॉकी में भारत एशियन गेम्स चैंपियन, मलेशिया को 5-1 से हराकर हासिल किया ओलंपिक टिकट

भारत ने एशियन गेम्स में अपना 21वां स्वर्ण पदक जीता। पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद मलेशिया के शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। भारत ने दबाव बनाए रखा और जुगरात ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर टीम को फिर बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। हार्दिक ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा, जबकि शिलानंद ने 54वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-1 कर दी। इसके बाद मलेशिया वापसी नहीं कर सका और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

@TheHockeyIndia

पुरुष हॉकी टीम का यह प्रदर्शन भारत के लिए खास रहा, क्योंकि गोल्ड मेडल के साथ टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया है।