40,533 दर्शकों के सामने बार्सिलोना का जलवा, रियाल मैड्रिड पर 7-0 की धमाकेदार जीत

क्लाउडिया पिना के चार गोल से बार्सिलोना ने महिला लालिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रियाल मैड्रिड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच को देखने के लिए 40,533 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे जो महिला लालिगा में रिकॉर्ड है।

पिना ने कैम्प नोउ स्टेडियम में खेले गए मैच में अपने सभी गोल हाफ टाइम से पहले किए। उनके अलावा कैरोलिन ग्राहम हैनसेन, ईवा पजोर और सिडनी शेर्टेनलीब ने भी गोल किए, जिससे बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

@FCBfemeni

इन दोनों क्लबों के बीच अब तक खेले गए 26 मैचों में से बार्सिलोना ने 25 मैच जीते हैं। पिना बार्सिलोना की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियाल मैड्रिड के खिलाफ मैच में चार गोल किए।