शंघाई मास्टर्स में जोकोविच का पत्ता साफ, हुरकाज ने सीधे सेटों में हराया

चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच शंघाई मास्टर्स के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने उन्हें सीधे सेटों में हराया। हुरकाज ने जोकोविच को महज 87 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।

© X

इस सप्ताह के आगाज में बीजिंग में चाइना ओपन का फाइनल जीतने के बाद जोकोविच को यह हार मिली है। हुरकाज 2023 में शंघाई मास्टर्स चैंपियन थे।