भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव 5 दिसंबर को, संजय श्रीवास्तव बने चुनाव अधिकारी
भारतीय ओलंपिक संघ ने अपनी नई कार्यकारी परिषद के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन की नई परिषद के लिए पांच दिसंबर को चुनाव होंगे। इसके लिए शनिवार को दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने चुनाव प्रक्रिया को संगठन में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि 2026 के चुनाव भारतीय ओलंपिक आंदोलन के लिए अहम पड़ाव साबित होंगे।

उन्होंने बताया, “2026 चुनाव भारतीय ओलंपिक आंदोलन में अच्छे प्रशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने में एक अहम मील का पत्थर हैं। हमारा मकसद एक मजबूत, भरोसेमंद और खिलाड़ियों पर केंद्रित संस्थान बनाना है, जो ओलंपिक चार्टर के अनुरूप हो।”