रूस के सामने फिर बेबस दिखी भारतीय महिला फुटबॉल टीम, 0-8 से हारी

रूस के खिलाफ दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को यहां 0-8 से करारी हार मिली। पहले मैच में 0-4 से हारने वाली भारत इस बार रूस के तेज और सटीक आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी। रूस ने पहले हाफ में ही पांच गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

@IndianFootball

रूस से दारिना इश्मुखामेतोवा, मरीन अचोयान और नतालिया मशिना ने दो-दो गोल किए, जबकि दाइआना किश्माखोवा और एलिजावेता सेमेनोवा ने एक-एक गोल दागा। रूस की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज रफ्तार के दम पर भारतीय रक्षापंक्ति को लगातार दबाव में रखा। टीम ने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का भी भरपूर फायदा उठाया।