वुहान ओपन: इगा स्वियातेक की आसान जीत, अंतिम-16 में बनाई जगह
इगा स्वियातेक ने सीधे सेटों में जीत के साथ बुधवार को यहां वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाई। छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक ने दूसरे दौर के मैच में पोलैंड की मैग्डेलेना फ्रेच को 6-2, 6-1 से हराया।
टूर्नामेंट में स्वियातेक सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। उनका अगला मुकाबला एशलीन क्रूगर या लैनलाना तारारुडी के बीच होने वाले मैच के चैंपियन से होगा।

दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने ल्यूडमिला सैमसनोवा को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया, विश्व रैंकिंग में 170वें स्थान पर रहने वाली सोनाय कार्टल ने नौवीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिक को 6-0, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।