Trending

आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग को मिला बम्पर रिस्पॉन्स

नई दिल्ली: अभिनेता प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने वाली है. इसके हिंदी वर्शन की एडवांस बुकिंग का आगाज हो चुका है. हालांकि, 10 जून को बुकिंग खुलने के साथ ऐसा शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला कि फिल्म मेकर्स भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं.

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के अभी तक 10 हजार टिकट बिक चुके हैं और गिनती अभी भी जारी है. इनमें से 60 प्रतिशत बुकिंग्स पहले दिन के लिए हैं. इससे साफ है कि ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली है.

अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार यही रही तो यह आरआरआर (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ देगी. ताजा रिपोर्ट ये भी बता रही है कि हिंदी ऑडियंस के बीच यह फिल्म काफी चर्चित होने वाली है. जिसका असर हमें बॉक्स ऑफिस की कमाई पर भी देखने को मिलेगा.

ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में हैं और कृति सेनन सीता के रोल में हैं. उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने में एड़ी चोटी का जोर लगाया है.

इस फिल्म के पोस्टर और गाने भी विशेष व्रत या त्योहारों के दिन पर साझा किए गए. ओम राउत ने कहा, मेरी मां बोलती है कि जब भी रामायण होती है तो हनुमान जी उसे देखने आते हैं.

इसलिए भूषण सर, अनिल थडानी सर से मेरी रिक्वेस्ट है कि फिल्म के हर शो में एक सीट हनुमान जी के लिए खाली रहे. चाहे यह हमारे देश में हो या विदेश में लेकिन एक सीट उनके लिए रिजर्व हो. वो रामायण देखने आएंगे.