Trending

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया गदर 2 का टीजर


नई दिल्ली। सनी देओल की आने वाली फिल्म गदर 2 का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है। ग़दर एक प्रेम कथा को फैन्स ने काफी पसंद किया था, जो कि वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी।

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर गदर- 2 के टीजर को जमकर पसंद किया जा रहा है। टीजर भी ऐसा है, जिससे देखने के बाद रोंगटे खड़े होना तय हैं। 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में गदर 2 रिलीज होगी।