Trending

विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ने संभाली टेस्ट टीम की कमान : गांगुली

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को 209 रनों से हार मिली थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी। इस तरह भारतीय टीम का आईसीसी खिताब जीतने का सपना टूट गया।

साल 2013 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारतीय टीम की इस हार के बाद पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर चर्चा की।

इस इंटरव्यू में गांगुली ने बताया कि आखिरी विराट ने कप्तानी क्यों छोड़ी और उनके बाद रोहित ने कैसे टीम को संभाला है। गांगुली ने बोला, ‘विराट कोहली ने कप्तानी क्यों छोड़ी इस पर बोलने का कोई फायदा नहीं है। हम लोग विराट के टेस्ट में कप्तानी छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे। ये उनका फैसला था, लेकिन उनकी जगह किसी को तो कप्तान बनना ही था और उस समय रोहित से बेहतर और कोई नहीं था।

उन्होंने बोला, ‘ मुझे रोहित पर पूरा भरोसा था। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। आईपीएल ट्रॉफी जीतना बड़ी बात है। आईपीएल जीतना विश्व कप से भी मुश्किल है। 14 मैच खेलकर प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं होता है। यही कारण है कि विराट के बाद मेरे लिए रोहित शर्मा सबसे बेस्ट विकल्प थे।

सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच रिश्ते को लेकर पिछले कुछ वर्षों में ढेर सारी बातें हुई। हालांकि ना विराट कोहली और ना ही सौरव गांगुली ने खुलकर अपनी तरफ से कोई बात कही। सौरव गांगुली ने जरूर कोहली को लेकर बोला है। उन्होंने कहा, ‘टी20 विश्व कप के बाद विराट कोहली ने ऐलान किया था वह इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ देंगे। हालांकि वह वनडे और टेस्ट में कप्तानी जारी रखना चाहते थे।

गांगुली ने बोला, ‘ बीसीसीआई टी20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान के पक्ष में नहीं था। ऐसे में विराट कोहली से वनडे की कप्तानी ले ली गई। टी20 से उन्होंने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर चुके थे लेकिन उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा वह काफी हैरान करने वाला था।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी कप्तानी को लेकर बोला था कि, ‘जब टीम का चयन हो रहा था तो मैं मीटिंग में गया था। चयनकर्ता के साथ टेस्ट टीम पर बात हुई थी लेकिन मीटिंग खत्म होने के बाद मुझे बताया गया कि मैं वनडे में कप्तान नहीं रह सकता हूं। ऐसे में मैंने उनके फैसले पर हामी भर दी।

विराट ने टी20  की कप्तानी को लेकर भी अपनी बात कही थी। उन्होंने बोला था कि, ‘ जब मैंने टी20 से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था तो बीसीसीआई को इसके बारे में बताया था। बोर्ड ने भी इसे सही तरीके से लिया। मुझे किसी ने ये नहीं बोला था कि मैं टी20 में कप्तान बना रहूं। मैंने उस समय कहा था कि मैं वनडे और टेस्ट कप्तानी करते रहना चाहता हूं।