Trending

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से, टेस्ट सीरीज से होगा आगाज

नई दिल्ली : डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा । इस मैच के खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया है। टीम इंडिया जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी।
भारत इस सीरीज में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा।

10 मैचों की मेजबानी 6 स्टेडियम में किया जाएगा। दो मैच अमेरिका में होंगे। दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होगा। बीसीसीआई ने शेड्यूल की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर पर की। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क, दूसरा टेस्ट 20 से 24 जुलाई तक त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगा।

वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। 50 ओवर फॉर्मट का पहला और दूसरा मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित होगा। दूसरा मैच 29 जुलाई को है। इस सीरीज का आखिरी मैच 1 अगस्त से क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।
दोनों टीमों की 3 अगस्त से टी20 सीरीज में भिड़ंत होगी।

सबसे छोटे फॉर्मेट का पहला मैच त्रिनिदाद की ब्रायन लारा एकेडमी में होगा। दूसरा मैच 6 और तीसरा 8 अगस्त को खेला जाना है। इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी गुयाना के नेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज की टीम आखिरी दो टी20 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेलेंगी।

चौथा मैच 12 और पांचवां मैच 14 अगस्त को फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में होगा। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया आखिरी बार पिछले वर्ष जुलाई में गई थी। भारत ने तब तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। भारत ने वनडे सीरीज 3-0 जबकि टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी।