ऑस्ट्रेलियाई टीम आत्मविश्वास से भरी, एशेज सीरीज का आगाज गुरुवार से
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला टेस्ट 16 जून से शुरू होगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल को एशेज की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा था और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल जीतने के बाद इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने की तैयारी है।
क्रिकेट की पुरानी प्रतिद्वंद्विता में से एक की शुरुआत हो रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम आत्मविश्वास से भरी होगी। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने इस महीने के आगाज में आयरलैंड को रौंद दिया था।
सीरीज दोनों टीमों के लिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र की शुरुआत है। दोनों टीमों के बीच माइंड गेम कुछ टाइम पहले शुरू हुआ था, जब स्टीव स्मिथ ने टिप्पणी की थी कि वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ इंग्लैंड के आक्रामक रवैये को कैसे देख रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी , कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मरफी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टोंग, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला टेस्ट : 16 जून से 20 जून, समय: सुबह 11 बजे स्थानीय समयानुसार जगह : एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा टेस्टः 28 जून से 2 जुलाई, समय: सुबह 11 बजे स्थानीय समयानुसार, जगह : लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा टेस्टः 6 जुलाई से 10 जुलाई, समय: स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे, जगह : हेडिंग्ले, लीड्स
चौथा टेस्टः 19 जुलाई से 23 जुलाई, समय: 11 पूर्वाह्न स्थानीय समयानुसार, जगह : ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्टः 27 जुलाई से 31 जुलाई, समय: स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे, जगह : केनिंग्टन ओवल, लंदन