Trending

एक साथ हिंदी और मलयालम में शूटिंग होगी दृश्यम 3

दृश्यम 3 के लिए अजय देवगन ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ हाथ मिलाया है। अजय देवगन और मोहनलाल एक साथ ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग करेंगे। ‘दृश्यम 3’ हिंदी और मलयालम में एक साथ शूट होगी। बताते चले कि मोहनलाल और जीतू जोसेफ ने ही ‘दृश्यम’ की शुरुआत की थी। साल 2013 में इसकी नींव रखी गई थी।

इस फिल्म को हिंदी में अजय देवगन ने रीमेक किया। तमिल में इसे कमल हासन के साथ और तेलुगू में एक्टर वेंकटेश के साथ बनाया गया। मलयालम की तरह हिंदी में भी ‘दृश्यम’ के दो पार्ट आ चुके हैं। तीसरे पार्ट ‘दृश्यम 3’ की तैयारी चल रही है। ‘दृश्यम’ के मेकर्स ने इस फिल्म के हिंदी मेकर्स के साथ एक तगड़ी डील क्रैक की है।

मोहनलाल और जीतू जोसेफ ‘दृश्यम 3’ के साथ कहानी का अंत कर देंगे। उन्होंने विजय सलगांवकर की पहेली को सुलझा लिया है। एक एंटरटेनमेंट साइट की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन और मोहनलाल एक साथ शूट करेंगे। ऐसा इसलिए हो रहा है कि ताकि दर्शकों को फिल्म की कहानी का कोई स्पॉइलर न मिले। कोई कहानी लीक न हो।

सोर्स के अनुसार, ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है ताकि ‘दृश्यम 3’ को हिंदी और मलयालम भाषा में एक साथ एक ही तारीख को देशभर में रिलीज हो सके। मलयालम भाषा में केरल के लोग ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल को जॉर्ज कुट्टी के रोल में देखेंगे
देश के बाकी सभी हिस्सों में दर्शक ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रूप में देखेंगे।

एक बार स्क्रीप्ले फाइनल होने पर ‘दृश्यम 3’ के तेलुगू मेकर्स भी एक साथ रिलीज की डेट फाइनल कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक और उनके राइटर्स की टीम ने ‘दृश्यम 3’ का बेसिक कोर प्लॉट क्रैक किया है।

यह प्लॉट जीतू जोसेफ और मोहनलाल को पसंद आया है। उन्होंने हिंदी की ‘दृश्यम 2’ टीम से आइडिया ले लिया है और उस पर काम कर रहे हैं, ताकि ‘दृश्यम 3’ का स्क्रीनप्ले तैयार किया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक़, सोर्स ने बताया कि ‘दृश्यम’ की यूएसपी उसका सस्पेंस हैं। पहले दो पार्ट के वक्त ऐसा हुआ था कि कुछ लोगों ने दोनों फिल्में पहले देखी हुई थीं। अब टीम चाहती है कि ‘दृश्यम 3’ में पूरा सस्पेंस बना रहे और एक भी डिटेल बाहर न जाए। ‘दृश्यम 3’ इस फ्रैंचाइज की आखिरी फिल्म होगी।