इंडोनेशिया ओपन : लक्ष्य सेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत
जकार्ता : गुरुवार को इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के दो शटलर के बीच मेंस सिंगल्स में मैच हुआ। एक ओर अनुभवी किदांबी श्रीकांत थे, दूसरी ओर युवा लक्ष्य सेन।
श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो भारतीय प्लेयर्स के मुकाबले में लक्ष्य सेन को सीधे गेम में मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, दो बार की ओलंपिक विजेता पीवी सिंधु की हार के साथ विमेंस सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
मेंस सिंगल्स के अंतिम-16 मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर मिली, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर रह चुके खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से जीता। दोनों प्लेयर्स के तीन मैचों श्रीकांत की यह तीसरी जीत है।

दुनिया की 14 वें नंबर की महिला एकल प्लेयर सिंधु दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 18-21, 16-21 से हार गईं। सिंधु पिछली दो टूर्नामेंटों में शुरुआती दौर में बाहर हुई थीं।
इंटरनेशनल लेवल पर ताइ जू के खिलाफ सिंधु को परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोनों प्लेयर्स के बीच खेले गये 24 मुकाबलों में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 19 मैच जीते।