Trending

कई जगहों पर ढीली पड़ी आदिपुरुष


मुंबई : प्रभास की फिल्म आदिपुरुष आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है और देखने को मिलता है कि रावण ने ब्रह्मा जी से वरदान लिया है, दूसरी तरफ जानकी-राघव और शेष का वनवास शुरू हो गया है।

शूर्पणखा की नाक कटने के चलते रावण, जानकारी का हरण कर लेता है और जानकी को वापस लाने की तैयारी में राघव जुट जाते हैं। कहानी यहां से शुरू होती है और रावण के वध पर खत्म होती है।

एक्टिंग के डिपार्टमेंट में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में प्रभास का काम शानदार है और उन्होंने ‘राघव’ के किरदार को बखूबी से निभाया है। उनकी एक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज से वो तेज झलकता है।

जानकी के किरदार में कृति सेनन नजर आई, लेकिन एक्टिंग में फीकी नजर आई। इन दोनों के अलावा शेष के रोल में दिख रहे सनी सिंह, पूरी फिल्म में एक भी जगह छाप छोड़ने में सफल नहीं दिखे। कई जगह तो उनके सीरियस डायलॉग्स सुनकर हंसी आ जाती है।

कई जगह वीएफएक्स डगमगाता नजर आ रहा है। निर्देशन के मामले में ओम राउत का जादू इस बार नजर नहीं आ रहा है। फिल्म तकनीकी तौर पर भी कई जगह डगमगाती है। फिल्म के डायलॉग्स अच्छे नहीं हैं।

राघव, लक्ष्मण, हनुमान या जानकी, जिस तरह के डायलॉग्स बोलते हुए नजर आए है वो गले के नीचे नहीं उतरते हैं। डायलॉग्स ही नहीं, किरदारों और लोकेशन्स को भी हाई-फाई दिखाने के चक्कर में उसका मूल तत्व ही खोता हुआ नजर आ रहा है। रावण की लंका सोने की नहीं बल्कि टोनी स्टार्क का एवेंजर टावर दिखता है।

ओम राउत ने कई बार किया था कि उन्होंने वॉरियर राम को दिखाया है और फिल्म देखकर ये समझ भी आता है, क्योंकि कई सीन्स जल्दबाजी में खत्म हो जाते है, इसके चलते दर्शक कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है,

स्क्रीनप्ले और एडिटिंग के चलते बांधे रखने में सफल नहीं दिखाते है। फिल्म के वीएफएक्स अच्छे नहीं है, और ऐसा लगता है कि कार्टून्स के बीच में किरदारों को डाला गया है, जानवरों के वीएफएक्स बेहतरीन हैं और रियल फील देते हैं। फिल्म के आखिरी वॉर सीन्स का वीएफएक्स अच्छा हैं और आप इसे एन्जॉय कर सकते हैं।