नेपाल में बैन का खौफ, आदिपुरुष के मेकर्स ने हटाया डायलॉग
आज सिनेमाघरों में आदिपुरुष ने दस्तक दे दी है. पहली बार रिलीज हुए ट्रेलर में हनुमान जी को चमड़ा पहनाने से लेकर नए ट्रेलर में सीताहरण के सीन्स को गलत तरीके से दिखाने तक फिल्म को विरोध हो रहा है. फिल्म के कुछ सीन्स का भारत में विरोध हुआ, तो अब नेपाल में भी इसका विरोध शुरू हो गया है.
दरअसल, काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने 15 जून को ये घोषणा की है कि अगर फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने अपनी फिल्म आदिपुरुष में से सीता के जन्मस्थान के बारे में की गई ‘गलती’ को ठीक नहीं किया तो राजधानी में किसी भी इंडियन फिल्म की रिलीज नहीं की जाएगी.
बालेन शाह ने नेपाली में ट्वीट में लिखा, ‘जब तक साउथ इंडियन फिल्म ‘आदिपुरुष’ में शामिल ‘जानकी भारत की बेटी है’ का नारा जो न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी सच है, कोई भी हिंदी फिल्म काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी में चलाने की इजाजत नहीं मिलेगी. इसे ठीक करने के लिए 3 दिन का वक्त दिया गया है. माता सीता की जय.’
इस मामले में नेपाल के सेंसर बोर्ड ने आदिपुरुष को रिलीज नहीं करने का फैसला किया था. बताते चले कि रामायण के अनुसार माता सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था. बोला जा रहा है कि फिल्म से सीता को भारत की बेटी बताने वाले अंश को हटा दिया गया है जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है.
