गुरुद्वारे में सादगी से सिंगर असीस कौर ने निभाई शादी की रस्में
मुंबई : शेरशाह फिल्म के हिट गाने ‘रातां लम्बियां ‘ से फेमस हुई सिंगर असीस कौर ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। 17 जून को असीस कौर ने शादी कर ली। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज साझा की हैं। सेलिब्रिटीज और फैन्स उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
असीस ने म्यूजिक कम्पोजर गोल्डी सोहेल के साथ गुरुद्वारे में सादगी से शादी की रस्में निभाईं। समारोह को निजी रखा गया, दोस्त और करीब लोग ही शामिल हुए। शादी में असीस ने पिंक कलर का आउटफिट पहना। उनके पार्टनर गोल्डी ने मैचिंग करते हुए शेरवानी कैरी किया।
असीस ने फोटोज को साझा करते हुए लिखा- ‘वाहेगुरू तेरा शुकर है।’ पिछले 7 साल से असीस कौर और गोल्डी एक दूसरे को जानते हैं। इस वर्ष के आगाज में काम करने के लिए उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली। कपल आशीर्वाद लेने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएगा।

असीस लंदन में परफॉर्म करेंगी। इस शो में वह सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगी। लंदन कॉन्सर्ट खत्म करने के बाद असीस पति गोल्डी के साथ हनीमून के लिए रवाना होंगी। असीस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘तमंचे’ के गाने ‘दिलदारा’ रीप्राइज से कदम रखा। उसके बाद उन्होंने ‘बोलना’ (कपूर एंड संस), ‘रातां लंबियां’ (शेरशाह), ‘बंदेया रे बंदेया’ और ‘तेरे बिन’ (सिंबा), ‘वे माही’ (केसरी) समेत अन्य गाने गाए हैं।