Trending

‘द आर्चीज़’ का टीजर रिलीज, फिल्म को दिया गया रेट्रो फील

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज़’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। सुहाना खान और खुशी कपूर इस फिल्म से डेब्यू कर रही है। फिल्म के टीजर को नेटफ्लिक्स के ब्राजील में होने वाले तुडुम इवेंट में रिलीज किया गया। जोया अख्तर की यह फिल्म मशहूर ‘आर्चीज कॉमिक्स’ से अडेप्ट हुई है।

‘द आर्चीज़’ का टीजर एक मिनट लंबा है, जिसका आगाज रिवरडेल नाम के हिल स्टेशन से होती है। स्टेशन पर ट्रेन आती है। अगले सीन में कुछ विंटेज और रेट्रो कारें दिखती हैं। अलग-अलग शॉट्स दिखते हैं, जिनमें से एक में अगस्त्य नंदा गिटार बजाते, तो वहीं सुहाना खान और ख़ुशी कपूर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म की कहानी 1964 की है, इसलिए पूरा रेट्रो फील दिया गया है।

टीजर में पॉप टेट नाम की एक शॉप है, आर्चीज और उसके दोस्त काफी टाइम बिताते हैं। इस टीजर को देख यकीनन ही आर्चीज कॉमिक्स और उसका दौर याद आ जाएगा। टीजर में दोस्तों की मस्ती और डांस के साथ-साथ दुखभरे पल भी हैं।
वो पल जब सुहाना, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के किरदारों का हार्ट ब्रेक होता है।

‘द आर्चीज’ के टीजर को फैन्स का गज़ब रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैन्स का बोलना है कि यह उन्हें 90 के दशक में ले गया और पुरानी यादें ताजा हो गईं। ‘द आर्चीज’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसकी ऑफिशियल डेट नहीं की गई है। फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंदा भी नजर आएंगे।