Trending

बारिश ने बिगाड़ा एशेज सीरीज का खेल, इंग्लैंड को 35 रन की बढ़त

नई दिल्ली : एशेज सीरीज के शुरुआती मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच से पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी को 386 रन पर रोक कर सात रन की बढ़त ली। इंग्लैंड के पास इस वक्त 35 रन की बढ़त है।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 311 रन से की, स्टुअर्ट ब्रॉड (68 रन पर तीन विकेट) और ओली रोबिनसन (55 रन पर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को पिच पर अधिक देर रहने नहीं दिया।

ऑस्ट्रेलिया एक समय पांच विकेट पर 338 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर को पार हो जाएगी। इसी स्कोर पर जेम्स एंडरसन (53 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी को आउट करके इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता दिलाई।

कैरी ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्के से 66 रन बनाए और शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा (141) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की पार्टनरशिप की। बल्लेबाजी कर रहे ख्वाजा को कप्तान पैट कमिंस का अच्छा साथ मिला।
कमिंस ने मोईन अली के ओवर में दो छक्के मारे।

ख्वाजा के साथ सातवें विकेट के लिए 34 रन की पार्टनरशिप में कमिंस ने 27 रन बनाए। रोबिनसन ने ख्वाजा को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 321 गेंद की मैराथन पारी में तीन छक्के और 14 चौके लगाए
ख्वाजा के आउट होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज हावी हो गए।

नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड लगातार ओवरों में क्रमश: रोबिनसन और ब्रॉड का शिकार बने। कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए और आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन पर ऐलान किया था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 386 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड टीम 7 रन की बढ़त के साथ दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 6.5 ओवर तक ही चली कि बारिश ने मैच में रुकावट पैदा कर दी। जैक क्रॉली और बेन डकेट टीम के लिए 26 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

बारिश रुकने के बाद फिर खेल शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने खेल शुरू होते ही दोनों ओपनर्स को आउट करके शानदार वापसी की। एक विकेट पैट कमिंस ने ली तो एक स्कॉट बोलैंड ने ली।

फिर बारिश शुरू हो गई और तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया। दिन के अंत तक 10.3 ओवर में इंग्लैंड 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना पाई। पहली पारी में शतक मारने वाले जो रूट और ओली पॉप इस समय इंग्लैंड के लिए पिच पर मौजूद हैं।