Trending

हार के बावजूद कांस्य पदक जीतकर भवानी देवी ने रचा इतिहास


नई दिल्ली : एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में हार के बावजूद ओलंपियन सीए भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में महिला सेबर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला पदक है।

सेमीफाइनल में भवानी को उज्बेकिस्तान की जेनाब डेयिबेकोवा के खिलाफ मैच में 14-15 से हार मिली, लेकिन उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया। भवानी ने क्वार्टर फाइनल में विश्व विजेता जापान की मिसाकी एमुरा को 15-10 से मात देकर उलटफेर किया था।

उन्होंने जापान की खिलाड़ी के खिलाफ अपने सभी मैच में हार मिली थी। भवानी को राउंड ऑफ 64 में बाई मिली थी, अगले दौर में उन्होंने कजाखस्तान की डोस्पे करीना को मात दी। भारतीय खिलाड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीय ओजाकी सेरी को 15-11 से मात दी।

भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने भवानी को उनकी एतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से बोला, ”यह भारतीय तलवारबाजी के लिए बेहद गौरवपूर्ण दिन है। भवानी ने वह किया है जिसे इससे पहले कोई और हासिल नहीं कर पाया।

पूरे तलवारबाजी जगत की तरफ से मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने बोला, ”भले ही वह सेमीफाइनल में हार गई, लेकिन मैच करीबी था। एक अंक का अंतर था। इसलिए यह बड़ा सुधार है। ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं, भवानी टोक्यो खेलों में राउंड ऑफ 32 से बाहर हुई थी।