इस टूर्नामेंट के बाद अपने टेनिस करियर को अलविदा बोलेंगे रोहन बोपन्ना
नई दिल्ली : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ऐलान किया है कि सितम्बर में वह अंतिम डेविस कप टाई खेलेंगे। बोपन्ना यह टाई अपने समर्थकों के बीच बेंगलुरु में खेलना चाहते हैं, अखिल भारतीय टेनिस महासंघ ने इसकी मेजबानी लखनऊ को दे रखी है।
2002 में पहला डेविस कप खेलने वाले 43 वर्षीय बोपन्ना 32 बार डेविस कप में देश का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। बोपन्ना का बोलना है कि वह अंतिम टाई सितंबर में खेलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने टीम के सभी साथियों और कर्नाटक टेनिस एसोसिएशन से भी बात कर ली है।

सभी बेंगलुरु में खेलने को तैयार हैं। कर्नाटक भी इसके आयोजन के लिए तैयार है, लेकिन यह आईटा पर निर्भर करता है कि वे इसकी मेजबानी आयोजन बेंगलुरु में करना चाहते हैं या नहीं।
देश के लिए सर्वाधिक डेविस कप लिएंडर पेस (58), जयदीप मुखर्जी, रामानाथन कृष्णन (43), प्रेमजीत लाल (41), आनंद अमृतराज (39), महेश भूपति (35), विजय अमृतराज (32) ने खेले हैं। रोहन सितंबर में मोरक्को के खिलाफ खेलकर विजय को पीछे छोड़ देंगे। आईटा ने साफ किया है कि यह टाई लखनऊ में ही होगा।