एशिया कप : पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर करेगा अमल
नई दिल्ली : हाल ही में अशरफ के हवाले से खबर आई थी कि एशिया कप 2023 के लिए हाइब्रिड मॉडल को उन्होंने खारिज कर दिया है। अशरफ पीसीबी के संभावित चेयरमैन हैं। वह नजम सेठी की जगह पीसीबी की कमान संभालेंगे। अशरफ ने हाइब्रिड मॉडल को रिजेक्ट करने वाली खबरों का खंडन किया है।
हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान में एशिया कप के चार और श्रीलंका में 9 मैच होंगे। भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगी। अशरफ ने बोला, ”टूर्नामेंट को लेकर फैसला हो चुका है। इसलिए हमें उसी फैसले के साथ आगे बढ़ना होगा। मैं अड़ंगा नहीं डालूंगा।

मेरा फैसले का पालन नहीं करने का कोई इरादा नहीं है। मैं कमिटमेंट का सम्मान करने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने बोला कि पीसीबी ने एशिया कप को लेकर जो कमिटमेंट किया है, वह उसपर अमल करेंगे। सेठी ने भारत के पाकिस्तान में खेलने से मना करने के बाद हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था, जिसे एशियन क्रिकेट काउंसिल एससीसी ने स्वीकार किया।
अशरफ ने बोला, “मेरी व्यक्तिगत राय में हाइब्रिड मॉडल पाकिस्तान के लिए फायदेमंद नहीं है। अशरफ ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में बोला, ”पहली बात तो यह है कि मैं पहले भी एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुका हूं क्योंकि मैं इससे सहमत नहीं हूं। सभी मुख्य मैच पाकिस्तान से बाहर होंगे। नेपाल और भूटान जैसी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगे जो गलत है। मुझे नहीं पता कि बोर्ड ने पहले किस पर मंजूरी दी।