Trending

आईओसी ने इस वजह से अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ को किया बाहर

जिनेवा : अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ को ओलंपिक परिवार से आईओसी ने सलाह और दिशानिर्देशों की अनदेखी की वजह से बाहर किया। मुक्केबाजी 2024 पेरिस खेलों में ओलंपिक खेल के रूप में अपना दर्जा बरकरार रखेगी। मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 69, विरोध में एक वोट पड़ा। वोटिंग से 10 मेंबर नहीं आया।

बदलाव लाने के लिए बाध्य करने के प्रयास के तहत चार वर्ष पहले आईओसी के आईबीए को निलंबित करने के बावजूद मुक्केबाजी पर ओलंपिक से बाहर होने का खतरा नहीं था। बाक ने ऑनलाइन बैठक के दौरान आईओसी मेंबर्स से कहा, ”हम मुक्केबाजी के खेल को महत्व देते हैं।

आईबीए के संचालन के तरीके के कारण हमें उनके साथ बेहद गंभीर समस्या है। आईओसी ने विशेष रूप से बुलाई गई बैठक में आईबीए की मान्यता रद्द करने के लिए मतदान किया। यह परिणाम तय था क्योंकि दो सप्ताह पूर्व आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की अध्यक्षता वाले कार्यकारी बोर्ड ने इसकी सिफारिश की थी। यह विवाद आईबीए के उज्बेकिस्तान और रूस के अध्यक्षों के तहत प्रबंधन पर केंद्रित था जिन्हें आईओसी ने अस्वीकार किया था।

फोटो साभार : गूगल

महासंघ के वित्त को रूस की सार्वजनिक ऊर्जा कंपनी गजप्रोम द्वारा समर्थित किया था और साथ ही मुकाबलों और जजों की ईमानदारी भी विवाद का कारण थी। बाक ने बोला, ”मुक्केबाज पूरी तरह से ईमानदार और पारदर्शिता वाले अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अंतर्गत खेलने के हकदार हैं।

आईओसी पहले से ही आईबीए की भागीदारी के बिना पेरिस ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी टूर्नामेंटों की देखरेख कर रही है जैसा कि उसने 2021 में टोक्यो खेलों के लिए किया था।