एशियन गेम्स : चीन में खेलेगी भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम
नई दिल्ली : चीन के हांगझू में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला टीमों को उतारने की तैयारी में बीसीसीआई लगी हुई है। एशियाई खेलों की मेजबानी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगी। बीसीसीआई ने इसे खेलों में टीम भेजने से मना किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स की तरह ही एशियन गेम्स में भी क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलेंगे। ऐसे में युवा प्लेयर्स की टीम एशियन गेम्स में उतर सकती है। इसमें अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल के स्टार होंगे। अब तक रिपोर्ट में नहीं आई है कि कप्तानी किसे मिलेगी। एक अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों की टीम ‘बी स्क्वाड’ होगी क्योंकि इसी दौरान वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होगा। महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी गेम्स में खेलने के लिए चीन जाएंगी। बीसीसीआई 30 जून से पहले प्लेयर्स की लिस्ट भारतीय ओलिंपिक संघ को भेज देगा। एशियन गेम्स के 2010 और 2014 संस्करण में क्रिकेट को शामिल किया गया था।
बीसीसीआई ने टीम नहीं भेजने का फैसला किया था। 2018 में जकार्ता में हुए खेलों में क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया था। इस वर्ष चीन में गेम्स में क्रिकेट की वापसी होगी। एशियन गेम्स की मेजबानी पिछले वर्ष ही होना था। कोरोना के चलते इसे एक वर्ष आगे बढ़ दिया गया।