Trending

टी-20 ब्लास्ट 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर के नाम हुई ये उपलब्धि


इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए टी-20 ब्लॉस्ट 2023 में डर्बीशायर के खिलाफ 39 गेंदों पर 83 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। वह टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बने। टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने सबसे अधिक 14,562 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शोएब मलिक (12,528 रन) , तीसरे पर कीरोन पोलार्ड (12,175), चौथे पर विराट कोहली (11,965 रन) और 5वें पर डेविड वॉर्नर (11,695 रन) हैं। छठे नंबर पर आरोन फिंच (11,392 रन), 7वें पर एलेक्स हेल्स (11,214 रन) और 8वें पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (11,035 रन) हैं।

रोहित ने 362 तो विराट ने 285 पारियों में 10,000 टी-20 रन बनाए थे। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। मैकुलम ने जहां टी-20 क्रिकेट में 9,922 रन बनाए, बटलर ने 350 पारियों में 10,000 रन पूरे किए है।