पूर्व फुटबॉलर फाब्रेगास ने खेल को बोला अलविदा
लंदन : प्रतिस्पर्धी फुटबॉल को 36 साल की उम्र में बार्सिलोना और स्पेन के पूर्व मिडफील्डर सेस्क फाब्रेगास ने अलविदा कह दिया है।
फाब्रेगास ने 16 साल की उम्र में आर्सेनल की तरफ से पदार्पण करने के लगभग 20 वर्ष बाद फुटबॉल से संन्यास लिया। स्पेन की 2010 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे फाब्रेगास ने ट्विटर पर संन्यास लेने का ऐलान किया। फाब्रेगास ने बोला, ‘बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि खिलाड़ी के रूप में मेरे फुटबॉल करियर को अलविदा कहने का समय आ गया है।

बार्सीलोना की यूथ अकादमी से आर्सेनल के साथ जुड़ने के बाद फाब्रेगास लंदन के इस क्लब के सबसे युवा खिलाड़ी बने जब उन्होंने अक्तूबर 2003 में 16 साल 177 दिन की उम्र में लीग कप में टीम की ओर से पदार्पण किया। वह इसके बाद आर्सेनल के कप्तान भी बने लेकिन 2011 में बार्सिलोना लौट आए।
उन्होंने पिछले वर्ष इटली की दूसरे डिवीजन की टीम कोमो के साथ दो साल का करार किया था लेकिन इसके पूरा होने से पहले ही संन्यास लेने का फैसला किया।