Trending

आई-लीग में पांच नई टीमें होगी शामिल


बेंगलुरु : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति बैठक के दौरान हीरो आई-लीग में पांच नई टीमों को शामिल करने का फैसला किया। कार्यकारी समिति ने फेडरेशन कप को पुनर्जीवित करने का निर्णय भी लिया गया हैं। यह टूर्नामेंट 2023-24 सीज़न से भारत में प्रमुख कप टूर्नामेंट के रूप में वापसी करेगी।

इस बीच, कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ के महासचिव सत्यनारायण एम को अध्यक्ष कल्याण चौबे के प्रस्ताव पर समिति द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया उप महासचिव नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव डॉ शाजी प्रभाकरण ने बोला, “हीरो आई-लीग में पांच नये क्लबों को शामिल करने का निर्णय ऐतिहासिक है।

वाईएमएस फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (वाराणसी, उत्तर प्रदेश), नामधारी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड (भैनी साहिब गांव, पंजाब), निमिडा यूनाइटेड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बेंगलुरु, कर्नाटक), कॉनकैटनेट एडवेस्ट एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड (दिल्ली) और बंकरहिल प्राइवेट लिमिटेड (अंबाला, हरियाणा) सहित पांच संस्थाओं ने इन टीमों के लिये बोली लगायी थी।

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, “ यह कार्यकारी समिति की बैठक उस दिन हो रही है जब भारतीय टीम सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत से भिड़ने की तैयारी कर रही है।