Trending

लीड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, इस खिलाड़ी का पत्ता कटा


नई दिल्ली : पांच मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम आमने-सामने है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच कल से तीसरा मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। पोप के बाहर होने की वजह से हैरी ब्रूक का प्रमोशन हुआ है। ब्रूक तीसरे नंबर पर उतरेंगे। वह इस पहले पांचवें नंबर आते थे।

संभावना जताई जा रही थी कि टीम में मौजूद अतिरिक्त बल्लेबाज डैन लॉरेंड को नंबर तीन पर खेलने का अवसर मिला सकता है, इंग्लैंड ने ब्रूक के साथ जाने का फैसला किया। ब्रूक ने एजबेस्टन में 32 और 46 रन की पारी खेली, लॉर्ड्स में 50 और 4 रन बनाए।

24 वर्षीय ब्रूक ने पिछले वर्ष सितंबर में टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अभी तक कुल टेस्ट खेले हैं, जिसमें 67.85 के शानदार औसत से 950 रन जुटाए। इंग्लैंड ने हेडिंग्ल टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए हैं। दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की छुट्टी हो गई है। वह शुरुआती दो मैचों में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके।

एंडरसन के अलावा युवा पेसर जोश टंग का पत्ता कटा है, जो लॉर्ड्स में खास छाप नहीं छोड़ पाए। यह उनका टेस्ट करियर का दूसरा मैच था। उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज ओली पोप को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है। उनका लॉर्ड्स में फील्डिंग के दौरान कंधा चोटिल हुआ था। पोप की सर्जरी होनी है।

इंग्लैंड ने एंडरसन, टंग और पोप के स्थान पर तेज गेंदबाज मार्क वुड, ऑलराउंडर क्रिस वोक्स और मोईन अली को शामिल किया है। वुड और वोक्स मौजूदा सीरीज में पहला मैच खेलेंगे, अली को पहले टेस्ट में माइनर इंजरी के चलते मजबूरन बाहर बैठना पड़ा था। वह अब फिट हो गए हैं।

(तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम) : जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड