Trending
कनाडा ओपन के दूसरे दौर में सिंधु व लक्ष्य सेन ने बनाई जगह
कैलगरी : कनाडा ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने जगह बनाई, जिन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के इस सुपर 500 टूर्नामेंट में सीधे गेम मं जीत दर्ज की। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु का मैच अब जापान की नतसुकी निदाइरा से होगा, सेन ब्राजील के वायगोर कोल्हो से खेलेंगे।

चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू ने कनाडा की टालिया एनजी को 21-16, 21- 9 से हराया। सेन ने दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न को 21-18, 21-15 से हराया। बी साई प्रणीत को कोल्हो ने 21-12, 21- 17 से हराया। रूत्विका शिवाना गाड्डे भी पहले दौर में थाईलैंड की सुपनिदा के से 21-12, 21- 3 से हारकर बाहर हो गई।