धोनी के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़े कुछ किस्सों को
नई दिल्ली : भारत के ही नहीं दुनिया के भी सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी की गिनती की जाती है। माही अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद केवल आईपीएल में ही फैन्स को धोनी की झलक देखने को मिलती है। माही आज भी जब मैदान पर उतरते हैं तो पूरा स्टेडियम उन्हीं के नाम से गूंज उठता है।
माही की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के साथ 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी के नाम 3-3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी है। क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर की सिफारिश के दम पर ही भारत को महेंद्र सिंह धोनी जैसा नगीना मिला था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले धोनी ने क्रिकेट के गलियारों में काफी अनुभव हासिल किया था, जिसके चलते 24 साल की उम्र में जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया तो वह काफी परिपक्व थे। धोनी का शांत दिमाग और खेल की समझ ने सचिन तेंदुलकर का दिल जीत लिया था इस वजह से उन्होंने टीम में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे सीनियर प्लेयर्स के होते हुए 2007 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी के लिए धोनी के नाम की सिफारिश की।
एक इवेंट में सचिन तेंदुलकर ने धोनी को कप्तान बनाए जाने की कहानी के बारे में बताया ‘यह इंग्लैंड में था जब मुझे कप्तानी की पेशकश हुई थी। मैंने उसके साथ बहुत सारी बातचीत की है, विशेष रूप से मैदान पर जहां मैं पहली स्लिप में फील्डिंग करता और उससे पूछा कि आप क्या सोचते हैं?’ उन्होंने आगे बोला, ‘ हालांकि, राहुल कप्तान थे लेकिन मैं उनसे पूछा और मुझे जो प्रतिक्रिया मिली वह बहुत संतुलित, शांत, फिर भी बहुत परिपक्व थी। अच्छी कप्तानी विपक्ष से एक कदम आगे रहने के बारे में है।
दिन के अंत में स्कोरबोर्ड मायने रखता है। और मैंने उनमें वे गुण देखे। इसलिए मैंने उनके नाम की सिफारिश की थी। कप्तानी के अलावा धोनी ने विकेट के पीछे अपने फूर्तीले अंदाज और फीनिशर के रूप में खूब सुर्खियां बटोरी है। धोनी के संन्यास को लगभग 3 साल का समय हो चला है, मगर आज भी बल्लेबाज उनके विकेट के पीछे रहते क्रीज छोड़ने से कतराता है।
आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी बड़े-बड़े डोलों के साथ छक्कों की बर्सात की, उनकी इसी फिटनेस को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि माही अगले सीजन भी उनका मनोरंजन करते नजर आएंगे।