Trending

निजी कारणों की वजह से इस विदेशी लीग से अंबाती रायडू ने वापस लिया अपना नाम

नई दिल्ली : अमेरिका में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन सीजन से पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। इसकी पुष्टि उनकी टीम टेक्सास सुपर जायंट्स ने की है। हाल ही में आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रायडू ने संन्यास लेने का ऐलान किया था।

टेक्सास सुपर जायंट्स आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की है। एमएलसी में इस टीम ने अपने पुराने प्लेयर ड्वेन ब्रावो, डेवोन कॉन्वे और मिशेल सेंटनर जैसे खिलाड़ियों को खरीदा है, डेविड मिलर के रूप में कुछ नए खिलाड़ी भी टीम में शामिल हुए हैं। बीसीसीआई का नियम है कि रिटायर खिलाड़ी है विदेशी लीग में भाग ले सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद रायडू एमएलसी में खेलने के लिए तैयार थे, मगर अब उन्होंने निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। अगर रायडू खेलते तो वह इस लीग में हिस्सा लेने वाले पहले खिलाड़ी बनते। टेक्सास सुपर किंग्स एमएलसी में अपने अभियान का आगाज लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी।

अंबाती रायडू की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में अपना छठवां आईपीएल खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने 2013 में अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता था, 2015 और 2017 में भी उन्होंने एमआई में रहते हुए खिताब उठाया।

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी एंट्री हुई तो उन्होंने उस सीजन 600 रन बनाते हुए अपना चौथा खिताब जीता। सीएसके का यह बैन के बाद तीसरा खिताब था। चेन्नई के साथ ही रहते हुए उन्होंने 2021 और 2023 का टाइटल जीता।

टेक्सास सुपर जायंट्स टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, अंबाती रायुडू, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ड्वेन ब्रावो, डेनियल सैम्स, रस्टी थेरॉन, केल्विन सैवेज, लाहिरू मिलंथा, मिलिंद कुमार, सामी असलम, कैमरून स्टीवेन्सन, कोडी चेट्टी, जिया शहजाद, सैतेजा मुक्कमल्ला