Trending

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के शुरू होने का ये होगा समय


नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी और इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली इस सीरीज के मैच के शुरू होने की लोकल टाइमिंग सुबह 10 बजे है।

अगर दोनों टेस्ट मैचों की बात करें तो पहले सेशन के बाद लंच ब्रेक होगा, जो 40 मिनट का होगा। इस तरह दूसरा सेशन भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। ये सेशन भी दो घंटे का होगा, जो 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगा। टी ब्रेक जो आमतौर पर 20 मिनट का होता है।

इस तरह दिन का आखिरी और तीसरा सेशन रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा, जो ढाई बजे समाप्त होगा। अगर मैच में ओवर कम होते हैं और मैदान पर पर्याप्त रोशनी होती है तो खेल थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है। जब मैच शुरू होगा तो उस समय भारत में शाम के साढ़े 7 बजे चुके होंगे।

मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा और डोमिनिका में सुबह के साढ़े 9 बजे चुके हैं। दिन का पहला सेशन भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक चलेगा।