रोहित की कप्तानी से गावस्कर निराश, द्रविड़ को भी लताड़ा
नई दिल्ली : जब कप्तानी से कोहली के हटने के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी मिली, तो उन्हें कई पूर्व कप्तानों का समर्थन मिला। सुनील गावस्कर उन लोगों में से थे, जिन्हें उनसे बहुत उम्मीद थी। अब सुनील गावस्कर ने ओवरऑल कप्तानी और कोचिंग पर बात करते हुए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं।
भारत आस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा, डब्ल्यूटीसी फाइनल हार गया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। गावस्कर को रोहित की कप्तानी नेनिराश कर दिया है। उन्होंने द्रविड़, विक्रम राठौड़ और पारस म्हाम्ब्रे के कोचिंग स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई है।

गावस्कर ने बोला, भारत में यह अलग है, जब आप विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वास्तव में यही परीक्षा होती है। यहीं पर उनका प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर, क्योंकि रोहित की कप्तानी का ट्रैक रिकॉर्ड जबरदस्त था और माना जा रहा था कि वह धोनी जैसा कमाल करेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बुरी तरह हार गई। डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्या हाल हुआ यह किसी से छिपा नहीं है।