Trending
कनाडा ओपन में जीत, विश्व रैंकिंग में लक्ष्य अब 12वें स्थान पर
नई दिल्ली : भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन कनाडा ओपन में खिताबी जीत से जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर आ गए। सेन के 54901 अंक है और वह एचएस प्रणय के बाद भारतीय प्लेयर्स में दूसरे स्थान पर हैं।
प्रणय विश्व रैकिंग में एक स्थान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके कुल 67677 अंक हैं। 21 वर्षीय सेन ने कनाडा के कैलगरी में रविवार को एक रोमांचक फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराकर अपना दूसरा बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 खिताब जीता था।

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन 1,01,205 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग (95,661) और जापान के कोडाई नाराओका (62,063) का नंबर आता है।